भारत व रूसी कंपनी के बीच यूरेनियम आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर

रूस की सरकारी स्वामित्व वाली परमाणु कंपनी एटमनरगोप्रोम की ओर से कहा गया कि इसकी सहयोगी इकाई टीवीईएल व भारतीय अधिकारियों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।

भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि परमाणु विद्युत संयंत्रों के लिए परमाणु ईंधन की आपूर्ति हेतु टीवीईएल के साथ एक समझौता किया गया।

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) द्वारा पिछले सितंबर महीने में भारत को परमाणु ईंधन व उपकरण की आपूर्ति पर से प्रतिबंध उठाए जाने के बाद भारत के साथ परमाणु ईंधन आपूर्ति के लिए यह पहला दीर्घकालिक समझौता किया गया है।

इस समझौते के तहत टीवीईएल भारतीय परमाणु विद्युत संयंत्रों के लिए 2,000 टन यूरेनियम की आपूर्ति करेगा।

टीवीईएल के उपाध्यक्ष वैसिली कोंस्टैंटिनोव ने कहा, "भारत के साथ सभी तकनीकी औपचारिकताएं तेजी के साथ पूरी की गईं और समझौते की मंजूरी में तीन महीने से अधिक समय नहीं लगा।"

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष दिसंबर महीने में रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच पांच दिसंबर को एक द्विपक्षीय परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+