उप्र में दलित महिला की मौत मामले में 9 पुलिसकर्मी निलंबित
सिद्धार्थनगर के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि इटवा थाना-प्रभारी आर.के.राय एवं उपनिरीक्षक जे.पी. सिंह समेत 9 पुलिसकर्मियों को बलरामपुर जिले की दलित महिला बासमती (50) की कथित तौर पर पिटाई के बाद मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को निलंबित कर दिया गया। शंकर ने बताया कि बलरामपुर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
बलरामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इटवा थाना-प्रभारी आर.के. राय ने गत 6 फरवरी को बलरामपुर के बनगई गांव में लूट के वांछित अपराधी इंदेश्वरी के घर में पुलिस बल के साथ दबिश दी थी।
इस दौरान वहां उसकी मां बासमती से उनकी झझ्ड़प हो गई। कथित तौर पर थाना-प्रभारी ने उसकी पिटाई कर दी जिसके बाद 8 फरवरी की रात को उसकी अस्पताल में मौत हो गई। 9 फरवरी को जरवां कोतवाली में थाना-प्रभारी आर.के.राय समेत 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications