एंटनी को आगामी रक्षा बजट में वृद्धि की आशा
बेंगलुरू के येलाहांका वायुसैनिक अड्डे पर सातवें एयरो इंडिया शो के उद्घाटन के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में एंटनी ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के प्रतिशत के संदर्भ में भारतीय रक्षा बजट करीब-करीब स्थिर ही है। पिछले दो वर्षो से रक्षा बजट बढ़ रहा है। मुझे उम्मीद है कि इस वर्ष भी रक्षा बजट बढ़ेगा।
वर्ष 2008-09 के दौरान रक्षा बजट जीडीपी का 1.97 प्रतिशत है। एंटनी कई बार कह चुके हैं कि इसे जीडीपी के दो से तीन प्रतिशत के बीच होना चाहिए।
एंटनी ने कहा कि सेनाओं का आधुनिकीकरण वैश्विक मंदी से प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कई देशों में मंदी का प्रभाव है लेकिन भारत में मंदी का असर बहुत कम है। परंतु मंदी के बावजूद सेनाओं के आधुनिकीकरण का काम प्रभावित नहीं होगा। सेनाओं के आधुनिकीकरण और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलेगी।
भारतीय वायुसेना के 126 लड़ाकू विमानों की खरीद के बारे में एंटनी ने कहा कि विमानों की चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी।
एंटनी ने कहा कि हम किसी का पक्ष नहीं लेंगे या किसी से सौदेबाजी नहीं करेंगे। सभी कुछ पारदर्शी होगा और निर्णय खूबियों और गुणवत्ता के आधार पर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications