कमजोर दृष्टि के लिए आनुवंशिक कारण जिम्मेदार हैं!
जिन व्यक्तियों की दृष्टि क्षमता अच्छी होती है उन्हें भी रात में गाड़ी चलाने में या घर के अंदर व बाहर के प्रकाश में अपनी आंखों को अभ्यस्त कर पाने में दिक्कत हो सकती है।
इनमें से कुछ दिक्कतें तो उम्र बढ़ने के साथ आंख की पुतलियों की घटी सक्रियता के कारण होती हैं। इस कारण 40 वर्ष की उम्र के बाद कई सारे लोगों की नजदीक की दृष्टि कमजोर हो जाती है। अन्य कुछ दिक्कतें दिमागी तंतुओं से जुड़ी होती हैं। क्योंकि ये तंतु ही आंख में आने वाली छवियों को मस्तिष्क तक भेजते हैं।
अध्ययनों से पता चला है कि आनुवंशिक कारण तीव्र दृष्टि व रंग की पहचान के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। क्योंकि ये सारी क्रियाएं आंख की रेटिना में उपस्थित कोन कोशिकाओं द्वारा संपन्न की जाती हैं। ये कोशिकाएं आंख के पीछे उपस्थित इस तरह की ऊतक होती हैं जो प्रकाश को इलेक्ट्रॉनिक छवियों में बदल देती हैं उसके बाद यह छवि मस्तिष्क को भेजी जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications