एसएमएस से भावना का इजहार करने में पुरुषों से आगे महिलाएं

तकनीकी ने महिलाओें की सोच में खुलेपन और उदारता का पुट दे दिया है। इंडियाना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि जब महिलाओं को किसी मेलजोल कार्यक्रम के दौरान मोबाइल के जरिए भावना का इजहार करने की छूट दी गई तो वे इस मामले में पुरुषों से आगे निकल गईं। महिलाएं दिल की गहराइयों में छिपी भावना, चाहे वह रोमांस हो या यौन इच्छा के इजहार के लिए भाषाई अनुशासन को तोड़ने से परहेज नहीं करती।

शोधकर्ता सुसान हेरिंग और आस्टा जेलेनकॉस्केट ने इटली के इंटरैक्टिव चैनल ऑलम्युजिक के एक मेलजोल कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं के लिखित संदेशों का अध्ययन करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला। महिलाओं ने एसएमएस के जरिए अपनी भावना का निर्बाध इजहार किया, जबकि पुरुषों के एसएमएस में झिझक का पुट था। इस कार्यक्रम के दौरान 1164 एमएमएस का अध्ययन किया गया।

हेरिंग कहते हैं, "प्रत्यक्ष इजहार के मामले में महिलाएं शिष्टाचार का भरपूर ख्याल रखती हैं, लेकिन मोबाइल के जरिए भेजे गए अपने संदेश में वे रोमांस, सेक्स मसलों पर अधिक मुखर हो जाती हैं। वे शब्द संक्षेप का इस्तेमाल कर इजहार को नाटकीय और असरदार बनाने में ज्यादा दिलचस्पी लेती हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+