रक्षा खर्च में कटौती का सवाल ही नहीं उठता : एंटनी

बेंगलुरू, 11 फरवरी (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री ए़ के. एंटनी ने बुधवार को कहा कि भारत वैश्विक मंदी के बावजूद रक्षा तैयारियों और हथियारों की खरीददारी में कोई कटौती नहीं करेगा।

उन्होंने सातवें एरो इंडिया 2009 अंतर्राष्ट्रीय एयर शो में कहा, "देश के रक्षा खर्च में कटौती का सवाल ही नहीं उठता। हमारा रक्षा खर्च सकल घरेलू उत्पाद का 2़5 फीसदी है और इसमें कटौती नहीं की जाएगी। आर्थिक मंदी के बावजूद हथियारों की खरीददारी का कार्यक्रम पहले की तरह ही जारी रहेगा।"

भारत को दुनिया के सर्वाधिक तेज रफ्तार से फलने-फूलने वाले उड्डयन बाजारों में से एक करार देते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी उपक्रम हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) एकीकृत विमानन संगठन में तब्दील हो गई है।

उन्होंने इस पांच दिवसीय एयर शो के उद्घाटन मौके पर कहा, "भारत वैश्विक विमानन कंपनियों के लिए प्रमुख आउटसोर्सिग ठिकाना बन गया है।"

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजन से भारत में विमानन उद्योग को भारी बढ़ावा मिलेगा। देसी-विदेशी कंपनियों को कारोबार अवसर तलाशने में आसानी होगी। एंटनी ने इस पर खुशी का इजहार किया कि इस शो में देसी और विदेशी कंपनियों की भागीदारी में भारी इजाफा हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+