मुंबई घटना के लिए हेलीकाप्टर दोषी नहीं : वायुसेना अध्यक्ष
उल्लेखनीय है कि सोमवार को एयर इंडिया के एक विमान से इन हेलीकाप्टरों की होने वाली टक्कर विमान चालक की सावधानी से बाल-बाल बची थी। इनमें से एक हेलीकाप्टर में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल सवार थीं।
बेंगलुरू के येलाहांका वायुसैनिक अड्डे पर एयरो शो के दौरान मेजर ने कहा कि वायुसेना के हेलीकाप्टरों की कोई गलती नहीं थी और एटीसी ने उनको रनवे पर उतरने के लिए हरी झंडी दी थी।
उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टरों को अपनी आवृत्तियों को बदलने के लिए नहीं कहा गया और कोई भी पायलट बिना कहे ऐसा नहीं कर सकता। उनका कहना था कि इन प्रक्रियाओं पर हमें नागर विमानन महानिदेशक (डीजीसीए)से चर्चा करने की आवश्यकता है।
बुधवार को आई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि तीनों हेलीकाप्टरों ने हवाई अड्डे के टॉवर से संपर्क नहीं किया था।
डीजीसीए ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications