राजीव गांधी ट्रस्ट के निर्माण कार्य पर रोक

लखनऊ, 11 फरवरी: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट (आरजीसीटी) की एक इमारत के निर्माण कार्य पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी है।

रायबरेली शहर से चार किलोमीटर दूर डीह मार्ग पर भूरेमऊ गांव में आरजीसीटी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य पर रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरबीडीए) की ओर से रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं। आरबीडीए के कार्यकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि आरजीसीटी ने इस इमारत का नक्शा पास नहीं करवाया था, जिस वजह से इमारत के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।

आरजीसीटी की ओर से इमारत का निर्माण रायबरेली में ट्रस्ट के कार्यक्रमों में बाहर से भाग लेने के लिए आने वाले मेहमानों के लिए किया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण महिलाओं को रोजगार परक बनाने और उनके सामाजिक व शैक्षणकि विकास के लिए कार्य करने वाले राजीव गांधी चैरिटबिल ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2004 में सोनिया गांधी द्वारा की गई थी।

उधर, कांग्रेस आरबीडीए के इस कदम को राजनीतिक साजिश करार दे रही है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि मायावती सरकार रायबरेली में कोई भी लोक कल्याणकारी कार्य नहीं होने देना चाहती है। राज्य सरकार ने पहले रेल कोच फैक्टरी में रोक लगानी चाही जिसमें उसे मुंह की खानी पड़ी और अब इमारत के निर्माण कार्य पर रोक लगा रही है।

सिंह ने कहा कि इमारत का निर्माण दो माह पहले शुरू हुआ था तब आरबीडीए के अधिकारियों द्वारा क्यों नहीं रोक लगाई गई। उन्होंने कहा कि उस दौरान आरबीडीए ने इमारत के निर्माण की अनुमति यह कहते हुए दी थी कि निर्माण स्थल प्राधिकरण के क्षेत्र में नहीं आता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+