काबुल में आत्मघाती हमले, कई लोगों के मरने की आशंका (लीड-1)
यह हमला उस समय हुआ जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए नियुक्त अमेरिकी दूत रिचर्ड हॉलब्रुक काबुल की यात्रा पर आने वाले हैं। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
पाकिस्तानी टेलीविजन चैनल जियो टीवी ने न्याय मंत्रालय के निकट एक पुलिसकर्मी के हवाले से कहा, "एक सरकारी कार्यालय पर दोहरा आत्मघाती हमला हुआ जिसमें कई लोगों की मौत हो गई।"
न्याय मंत्रालय के अधिकारी मोहम्मद अली ने कहा कि कम से कम पांच बंदूकधारियों ने राजधानी के बीचोंबीच स्थित इमारत पर हमला कर दिया। कुछ बंदूकधारी अभी भी इमारत में मौजूद हैं। यह इमारत राष्ट्रपति भवन के नजदीक स्थित है।
पुलिस अधिकारी मोहम्मद सलेम ने कहा कि एक अन्य स्थान पर भी पुलिस पर हमला किया गया।
एक निजी टेलीविजन चैनल टोलो ने तालिबान प्रवक्ता के हवाले से बताया कि बुधवार को विभिन्न सरकारी इमारतों पर सात बम हमले किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications