आईटीडीसी की जांबिया में होटल खोलने की योजना

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अशोक होटल श्रृंखला का संचालन करने वाले भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) की नजर विदेशों में संपत्ति अर्जित करने पर है। सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम आईटीडीसी जल्द ही जांबिया में एक सौदा करने वाला है।

जांबिया के राष्ट्रपति रुपिहा बांडा पिछले वर्ष नई दिल्ली के अशोक होटल में रूके थे और उन्होंने शीर्ष अधिकारियों को अपने देश में निवेश करने का निमंत्रण दिया था।

आईटीडीसी के बाजार निदेशक राजीव माकिन ने कहा, "जांबिया के राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान हमारी सेवा से काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने हमसे कुछ संपत्तियों का प्रबंधन करने को कहा और हमने उसे स्वीकार किया है।"

माकिन ने आईएएनएस से कहा कि कुछ संपत्तियों की पहचान कर ली गई है जहां होटल स्थापित किया जा सकेगा। आईटीडीसी का एक दल शीघ्र ही जांबिया का दौरा करेगा और सौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

जांबिया में काफी अधिक और आर्थिक रूप से संपन्न एशियाई आबादी है, इनमें अधिकांश भारतीय मूल के हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+