आग पीड़ितों की सहायतार्थ रक्तदान करने उमड़े आस्ट्रेलियाई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से बुधवार को बताया कि 'द रेडक्रॉस ब्लड सर्विस' के देशभर में स्थित केंद्रों में भारी भीड़ उमड़ रही है और रविवार को आपदा की शुृरुआत के बाद से अब तक वहां 20,000 लोग रक्तदान के लिए अपना नामांकन करा चुके हैं।
सर्विस की मीडिया प्रबंधक कैथी बोलेन ने कहा, "आमतौर पर हमें एक महीने में 1,500 आवेदन मिलते हैं लेकिन इन दिनों लोगों की संख्या इतनी अधिक है कि हम अभीभूत हैं।"
उन्होंने कहा कि चूंकि एक दिन में इतने अधिक लोगों के रक्तदान की सुविधा नहीं है इसलिए उन्हें बाद में आने के लिए कहा जा रहा है। बोलेन ने कहा कि इस काम में कई सप्ताह का समय लग सकता है।
उल्लेखनीय है कि वनों में लगी आग से अब तक 181 लोगों की मौत हो चुकी है और अधिकारियों को आशंका है कि यह आंकड़ा 200 के पार जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications