मुंबई: केईएम अस्पताल में चिकित्सक हड़ताल पर

मुंबई, 10 फरवरी: मुंबई स्थित केईएम अस्पताल में चार चिकित्सकों पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को सभी चिकित्सक हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है।

मंगलवार सुबह एक मरीज की मौत हो जाने के बाद उसके क्रोधित परिजनों ने चार चिकित्सकों पर हमला बोल दिया। अस्पताल के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गुस्साए लोगों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने और ठीक से उपचार नहीं करने का आरोप लगाया।

अधिकारी ने बताया कि मरीज की मौत हो जाने के बाद मंगलवार सुबह लगभग 6.30 बजे करीब 20 लोगों ने अस्पताल के चार चिकित्सकों पर हमला बोल दिया।

हमले में चारों चिकित्सक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में कम से कम चार लोगों को गिरफ्तार भी किया। चिकित्सकों पर हुए हमले के बाद 1,800 बिस्तरों वाले केईएम अस्पताल के सभी चिकित्सक हड़ताल पर चले गए।

हड़ताल पर गए चिकित्सकों ने कहा है कि जब तक हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+