गाजा पर इज़रायली हमलों की जांच होगी
संयुक्त
राष्ट्र, 10 फरवरी: संयुक्त राष्ट्र गाजा में हुए इज़रायली हमलों की जांच कराएगी। यूएन सेक्रेट्री बान की -मून ने कहा है कि गाजा में हुई इजरायली कार्रवाई की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया जाएगा। id="toptextpromo">संयुक्त
राष्ट्र प्रमुख ने यह घोषणा सोमवार को सुरक्षा परिषद की एक बैठक में की। संयुक्त राष्ट्र में जापान के दूत युकियो ताकासु ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक का आयोजन संयुक्त राष्ट्र महासचिव की हाल में आयोजित यूरोप, मध्यपूर्व और एशिया की यात्रा के बारे जानकारी देने के लिए किया गया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>ताकासु
के मुताबिक बान ने कहा कि वे अगले कुछ दिनों में पैनल को सूचित करेंगे और पैनल की रिपोर्ट को परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Click it and Unblock the Notifications