खान की रिहाई का मुद्दा उठाएगा अमेरिका
वाशिंगटन, 10 फरवरीः अमेरिका ने पाकिस्तान द्वारा परमाणु तस्करी करने के आरोपी वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान की नजरबंदी समाप्त किए जाने पर निराशा प्रकट करते हुए कहा है अफगानिस्तान और पाकिस्तान मामलों के उसके विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक इस्लामाबाद दौरे में इस मुद्दे को पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ समक्ष उठाएंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रोबर्ट वुड ने सोमवार को कहा कि खान की रिहाई का असर हॉलब्रुक के दौरे पर नहीं पड़ेगा।
खान की रिहाई के मुद्दे पर वुड ने कहा, "खान मामले में पाकिस्तान में अदालत के निर्णय से हमे निराशा हाथ लगी है। हम पाकिस्तान सरकार से इस मसले पर चर्चा करेंगे और पूरे मामले पर नजर रखेंगे।"
वुड ने कहा कि खान का पिछला रिकार्ड अमेरिका और कई देशों के लिए अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हॉलब्रुक अफगानिस्तान और भारत का दौरा भी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications