अल कायदा ने दी भारत को धमकी

अल कायदा ने कहा है कि यदि भारत पाकिस्तान पर हमले की कोशिश करेगा तो वह 'मुंबई हमलों के तर्ज पर' पर वहां हमला कर देगा। अल कायदा द्वारा जारी एक वीडियो संदेश में अल कायदा के सैन्य कमांडर बताए जाने वाले मुस्तफा अबुल अल-याजिद ने वीडियो में कहा है कि यदि भारत पाकिस्तान पर हमला करेगा तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
याजिद ने कहा, "मुजाहिदीन आपकी सेना को पराजित कर देंगे, जैसा अफगानिस्तान में रूस के साथ किया गया था।" याजिद ने पाकिस्तानी नागरिकों से मौजूदा सरकार और राष्ट्रपति को उखाड़ फेंकने का आह्वान भी किया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष याजिद ने दावा किया था कि पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के लिए अल कायदा ही जिम्मेदार है।


Click it and Unblock the Notifications