उत्तर प्रदेश विधानसभा में भारी हंगामा

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भारी हंगामा

मायावती सरकार ने विधानसभा अधिवेशन को सुचारू रूप से चलाने के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा बंदोबस्त किए थे लेकिन मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के विधायक चोरी छिपे बड़े बड़े बैनर विधानसभा में ले जाने में कामयाब रहे.

राज्यपाल के सदन में आते ही विपक्षी विधायक सीटों पर खड़े हो गए और नेता विरोधी दल मुलायमसिंह यादव ने अपने पार्टी विधायकों का मनोबल बढ़ाने के लिए राज्यपाल पर पक्षपात का आरोप लगाया.

उनका कहना था कि वो वर्तमान सरकार में अपराधों की बढोत्तरी और क़ानून व्यवस्था बदतर होने के मामले में हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं जबकि इससे पहले उनकी सरकार के दौरान वो बात बात पर केंद्र को रिपोर्ट देते थे.

राज्यपाल पर गोले

इसी बीच विपक्षी विधायकों ने एजेंडे और विधानसभा के दूसरे कागज़ात को तोड़मरोड़कर हथगोलों की तरह राज्यपाल पर फेंकना शुरू कर दिया.

सुरक्षा कर्मियों ने उछल उछल कर कागज़ के इन गोलों को रोकने की कोशिश की.

कई विधायक अपनी सीटों पर खड़े थे और उनके हाथों में बैनर थे जिन पर मुख्यमंत्री मायावती पर चंदावसूली का आरोप लगाया गया था.

राज्यपाल टी राजेश्वर राव कुछ ही मिनट में वापस चले गए और सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई.

इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष के नेता मुलायम सिंह ने आरोप लगाया कि मायावती सरकार भ्रष्टाचार पर तुली हुई है और आंदोलन करनेवाले विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है.

विधानसभा के इसी सत्र में मायावती सरकार अगले वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी जिसे लोक सभा चुनावों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इसे देखते हुए समाजवादी पार्टी ने शुरू से ही आक्रामक रुख़ अपनाया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+