अल क़ायदा की भारत को चेतावनी

अल क़ायदा की भारत को चेतावनी

अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि अफ़ग़ानिस्तान में संगठन के सैन्य कमांडर माने जाने वाले वरिष्ठ अल क़ायदा नेता अबू अल-याज़िद पिछले साल अगस्त में बजौर कबायली क्षेत्र में मारे गए हों.

लेकिन ताज़ा वीडियो में उन्होंने भारत को चेतावनी देते हुए ये कहते हुए दिखाया गया कि भविष्य में मुंबई की तरह के हमलों के ज़रिए भारत को निशाना बनाया जाएगा.

पाकिस्तान सेना उन्हें देश में कई चरमपंथी हमलों से संबंधित मानती है.

इनमें इस्लामाबाद में पिछले साल डेनमार्क के दूतावास में हुए धमाके और पूर्व पाकिस्तान प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की दिसंबर 2007 में हत्या शामिल हैं.

भारत, पाकिस्तान को धमकी

भारत को पता होना चाहिए कि यदि वह पाकिस्तान पर हमला करता है तो उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी. मुजाहिदीन आपकी सेनाओं को ज़मीन से उखाड़ फेंकेंगे जेसे उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में रूसियों के साथ किया था याज़िद

भारत को पता होना चाहिए कि यदि वह पाकिस्तान पर हमला करता है तो उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी. मुजाहिदीन आपकी सेनाओं को ज़मीन से उखाड़ फेंकेंगे जेसे उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में रूसियों के साथ किया था

मुंबई के संदर्भ में भारत का ज़िक्र करते हुए याज़िद को कहते हुए दिखाया गया है - "भारत को पता होना चाहिए कि यदि वह पाकिस्तान पर हमला करता है तो उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी. मुजाहिदीन आपकी सेनाओं को ज़मीन से उखाड़ फेंकेंगे जेसे उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में रूसियों के साथ किया था."

याज़िद ने पाकिस्तान की जनता को भी अपील की कि वे 'उठ खड़े हो और सरकार और राष्ट्रपति को सत्ता से हटा दें.'

अधिकारियों के मुताबिक याज़िद उस क्षेत्र में अल क़ायदा के ऑपरेशन चलाते हैं और वे संगठन में अयमन अल ज़वाहिरी के बाद बड़े नेता माने जाते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+