ओबामा ने आर्थिक पैकेज को लेकर चेताया

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कांग्रेस से 800 अरब डॉलर का पैकेज पारित करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि इसमें देरी से स्थिति बिगड़ सकती है.
साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इसमें देरी की गई तो इससे स्थिति बिगड़ सकती है. व्हाइट हाउस में अपनी पहली पत्रकारवार्ता में ओबामा ने कहा कि अमरीकी नौकरियों पर जो संकट आया है, सरकार ही उससे पार पा सकती है.
उनका कहना था कि उनकी योजना से 40 लाख नौकरियों पैदा होंगी और अर्थव्यवस्था को गति पकड़ने में मदद मिलेगी. उल्लेखनीय है कि अमरीकी की प्रतिनिधि सभा इसे पारित कर चुकी है और मंगलवार को सीनेट में इस पर मतदान होना है.
दोनों सदनों में आर्थिक पैकेज का स्वरूप अलग है और उन्हें पैकेज पर एक राय कायम करनी होगी. राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि इसे पारित करना बेहद ज़रूरी है क्योंकि अमरीका पिछले 60 साल में ऐसा संकट नहीं आया है.
राष्ट्रपति ओबामा चाहते हैं कि राहत पैकेज जल्द से जल्द पास हो ताकि अर्थव्यवस्था की लगातार गिरती सेहत को कुछ संभाला जा सके.
पहला अहम क़दम
राष्ट्रपति का पदभार सँभालने के बाद ओबामा का ये पहला बड़ा क़दम है. यदि आर्थिक पैकेज को पारित करने में देरी की गई तो इससे स्थिति बिगड़ सकती है राष्ट्रपति ओबामा
| |
ओबामा ने राहत पैकेज को जल्द पारित कराने की कई अपीलें की हैं, लेकिन अभी तक इसे पारित नहीं किया जा सका है.
इसके पहले ओबामा ने देश में मंदी के बुरे दौर के बावजूद कुछ वित्तीय संस्थानों और बैंकों के अपने अधिकारियों को अरबों का बोनस दिए जाने की कड़ी निंदा की थी.
अमरीका के कुछ बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं ने पिछले वर्ष अपने अधिकारियों को 18 अरब डॉलर के बोनस बाँट दिए थे. राष्ट्रपति ओबामा ने ऐसा करने वाले संस्थानों की कड़ी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक और ग़ैर ज़िम्मेदाराना बताया था.
उन्होंने कड़े शब्दों में आपत्ति दर्ज करते हुए कहा था कि इन वित्तीय संस्थानों ने ऐसा तब किया जब अमरीकी जनता के टैक्स का एक बड़ा हिस्सा आर्थिक सेवाएं प्रदान करनेवाले क्षेत्रों को संभालने में लगाया जा रहा है.


Click it and Unblock the Notifications