दासमुंशी की हालत अब भी गंभीर

डाक्टरों के मुताबिक हालांकि दासमुंशी को जीवन रक्षक प्रणाली से अलग कर दिया गया है लेकिन उनके मस्तिष्क ने काम करना बंद कर दिया है। पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल भेज दिया गया था।
अपोलो अस्पताल के एक डाक्टर ने आईएएनएस को बताया, "उनके मस्तिष्क ने काम करना बंद कर दिया है उसमें रक्त के थक्के जमा हो गए हैं। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications