मुंबई हमले: पाक को और सबूत चाहिये

गिलानी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की रक्षा समन्वय समिति की बैठक के बाद एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि मुंबई हमले में पाकिस्तानी तत्वों की संलिप्तता के बारे में भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूत अपर्याप्त हैं। बैठक में यह तय हुआ कि जब तक भारत पुख्ता सबूत नहीं उपलब्ध करायेगा तबतक जांच पूरी करना या जांच को आगे बढ़ना मुश्किल होगा।
बैठक में कहा गया कि संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) द्वारा की गई जांच के दौरान पैदा हुए सवालों पर भारत के जवाब की जरूरत है। भारतीय अधिकारियों को इस बात से जल्द ही अवगत करा दिया जाएगा।
यह रिपोर्ट पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने तैयार की है। रिपोर्ट हमले में पाकिस्तानी तत्वों की संलिप्तता से संबंधित भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों पर आधारित है। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय व कानून मंत्रालय द्वारा पहले ही रिपोर्ट का परीक्षण किया जा चुका है।
खास बात यह है कि हाल ही में गिलानी ने कहा था कि रिपोर्ट सोमवार या मंगलवार को भारत को सौंपी जाएगी, और सबूतों की डिमांड से इसमें अटकलें पैदा हो गई हैं, जिससे इसमें देरी की पूरी संभावना बन गई है।
पाकिस्तान की इस मांग से भारत व उसके बीच फिर से कूटनीतिक तनाव की स्थितियों के पैदा होने की संभावना बन गई है।


Click it and Unblock the Notifications