श्रीराम सेना पर केंद्र सरकार की नजर

P Chidambaram
कोल्लम, 10 फरवरी: मेंगलोर के एक पब पर हमला कर वहां लड़कियों से अभद्रता व मारपीट करने वाले श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं पर अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की नजर है। गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि सरकार श्रीराम सेना
की गतिविधियों पर बराबर नजर रखे हुए है।

ज्ञात हो कि दो हफ्ते पहले दक्षिण भारत के हिन्‍दूवादी संगठन श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने मेंगलोर के एक पब में जबरन घुस कर लड़कियों पर हमला बोल दिया था। इस घटना में कार्यकर्ताओं ने लड़कियों की जमकर पिटाई की थी। उसके बाद केरल के एक विधायक की बेटी को अगवा कर उसके साथ मारपीट करने का आरोप भी इसी संगठन के कार्यकर्ताओं पर लगा। यही नहीं संगठन के वरिष्‍ठ पदाधिकारियों ने वैलेंटाइंस डे को भारतीय सभ्‍यता के खिलाफ करार देते हुए उसका विरोध करने की बात कही है।

इन सब बातों को देखते हुए चिदंबरम ने मीडिया से कहा कि पिछले दिनों जो कुछ हुआ, उसे लेकर केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठी है। केंद्र चाहती है कि कर्नाटक सरकार इस मामले में कार्रवाई करे। लेकिन यदि कार्रवाई नहीं हुई तो केंद सरकार जरूरी कदम उठायेगी।

आतंकवाद के मुद्दे पर चिदंबरम ने कहा कि भारतीय नीति में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। केंद्र सरकार आंतरिक सुरक्षा को चुस्त करने के लिए कई सारे उपायों को लागू करने की प्रक्रिया में है।

चिदंबरम ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए राज्यों के साथ समय-समय पर खुफिया सूचनाएं आदान-प्रदान की जाएंगी। इस संबंध में राज्यों के सामने आने वाली चुनौतियों की ताजा जानकारी लेने के लिए वो खुद राज्‍यों का दौरा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+