शेयर बाजारों की सामान्य शुरुआत

खुलने के तत्काल बाद इनमें गिरावट आई और पहले 10 मिनट के कारोबार में सेंसेक्स 20.07 अंक नीचे 9,563.82 पर और निफ्टी 6.45 अंक नीचे 2,913.45 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले बंद के मुकाबले मंगलवार को 6.06 अंकों की तेजी के साथ 9,589.95 पर खुला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने सोमवार के मुकाबले 0.20 अंक नीचे 2,919.70 पर कारोबार की शुरुआत की।
बीएसई में शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। पहले 10 मिनट के कारोबार के दौरान यहां 481 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई और 288 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई।


Click it and Unblock the Notifications