कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ाएंगी अमेरिकी कंपनियां

एक सर्वेक्षण के अनुसार देश की हर चौथी कंपनी अपने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि नहीं कर रही है।
आउटसोर्सिग और सलाह कार कंपनी मर्सर द्वारा सोमवार को जारी एक सर्वेक्षण के मुताबिक सर्वेक्षण में शामिल 25 फीसदी संगठनों ने कहा कि उन्होंने पहले ही कर्मचारियों का वेतन न बढ़ाने का फैसला कर लिया है जबकि 20 फीसदी कंपनियों ने कहा कि वे ऐसा करने का विचार बन रही हैं।
गौरतलब है कि एक वर्ष पहले महज पांच फीसदी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकने का फैसला किया था। मर्सर ने अनुमान जताया है कि हर तीसरी कंपनी ने वर्ष 2009 के अंत तक वेतन को वर्ष 2008 के स्तर पर ही रोकने का निर्णय लिया है।
सर्वेक्षण के अनुसार विभिन्न कंपनियों द्वारा मुख्य कार्यकारियों के वेतन में भी इजाफा किए जाने की संभावना कम ही है।


Click it and Unblock the Notifications