कच्चा तेल 40 डॉलर प्रति बैरल हुआ

हालांकि तेल निर्यातक देशों के समूह ओपेक द्वारा मांग में कमी के कारण उत्पादन घटाने की बात कहे जाने के बाद दिन में कीमतों में कुछ तेजी आई थी लेकिन बाद में कारोबार के दौरान इनमें फिर गिरावट आई।
ओपेक के महासचिव अब्दुल्ला अल-बदरी ने भी घोषणा की थी कि समूह अपनी 150 नई तेल एवं गैस परियोजनाओं में से 35 को टाल रहा है।
लाइट, स्वीट क्रूड का मार्च वायदा 61 सेंट गिरकर 39.56 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट 19 सेंट गिरकर 46.02 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।


Click it and Unblock the Notifications