विमानन कंपनियों ने बेसिक किराया बढ़ाया

सूत्रों के अनुसार यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि कई मार्गो पर बेहद लुभावने बेसिक किराए का प्रस्ताव रखे जाने के बावजूद यात्रियों ने इसमें बहुत रुचि नहीं दिखाई।
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमने कम किराए वाले आकर्षक प्रस्ताव वापस ले लिए क्योंकि लोगों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई, लेकिन जो लोग इन योजनाओं के तहत टिकट ले चुके हैं उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा।"
निजी विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रवक्ता ने भी कहा कि कंपनी ने अब कम किराए संबंधी योजनाएं समाप्त कर दी हैं। प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी अब सीट की बुकिंग के बजाय राजस्व बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications