ऑस्ट्रेलिया का पुनर्निर्माण करेंगे: रूड

debris getty

ऑस्ट्रेलिया की जंगलों में लगी आग से हुए नुक़सान के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनका देश एकजुट होकर पुनर्निर्माण करेगा.दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से अब तक 173 लोग मारे गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के इतिहास की ये अब तक की सबसे गंभीर आग बताई जा रही है. रुड ने संसद के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जो इलाक़े आग की वजह से बर्बाद हुए हैं वहाँ पर एक-एक कर सभी चीज़ों का पुनर्निर्माण किया जाएगा.

कुछ जगहों पर आग जानबूझ कर लगाई गई हो सकती है, यह सोच कर ही हम निशब्द हो गए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, केविन रूड

कुछ जगहों पर आग जानबूझ कर लगाई गई हो सकती है, यह सोच कर ही हम निशब्द हो गए

जंगल में लगी इस आग के कारणों की जाँच के लिए एक पुलिस कार्य दल का गठन किया गया है.

पुलिस का मानना है कि कई स्थानों पर आग जानबूझकर लगाई गई. प्रधानमंत्री रूड ने इसे 'एक बड़े स्तर पर हत्या' क़रार दिया है.

संसद को संबोधित करते हुए रूड ने कहा, " कुछ जगहों पर आग जानबूझ कर लगाई गई हो सकती है, यह सोच कर ही हम निशब्द हो गए."उन्होंने कहा, " देश के सामने यह जो विपदा आ खड़ी हुई है, आइए उसका हम सामना करें और अधूरे काम को पूरा करें."

प्रधानमंत्री केविन रूड ने कहा कि 365 हज़ार हेक्टेयर ज़मीन तक फ़ैली इस आग में क़रीब 500 लोग घायल हो गए और 10 हज़ार घर बर्बाद हो गए.

नुक़सान की भारपाई

बचावकर्मी अब भी आग की गिरफ़्त में आए इलाक़ों में जान-माल की खोज कर रहे हैं. उन्हें अंदेशा है कि हताहतों की संख्या अभी और बढ़ सकती है.

विक्टोरिया राज्य के कुछ इलाक़ों में अब भी आग फैली हुई है और वहाँ के निवासियों को ख़तरों से आगाह कर दिया गया है. हम इन सभी इलाक़ों का पुनर्निर्माण करेंगे... ताकि जब एक दिन हम पीछे मुड़ कर देखें और कह सकें कि ये शहर फिर से आबाद हैं प्रधानमंत्री रूड

हम इन सभी इलाक़ों का पुनर्निर्माण करेंगे... ताकि जब एक दिन हम पीछे मुड़ कर देखें और कह सकें कि ये शहर फिर से आबाद हैं

प्रधानमंत्री ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि आग की वजह से जिन समुदायों को नुक़सान पहुँचा है, उनकी भरपाई की जाएगी और सरकारी खर्चें में किसी भी तरह की कोई सीमा नहीं रखी जाएगी.

उन्होंने कहा कि हालांकि इसमें समय और मेहनत लगेगी, लेकिन उन्होंने कहा, " हम इन सभी इलाक़ों का पुनर्निर्माण करेंगे... ताकि जब एक दिन हम पीछे मुड़ कर देखें और कह सकें कि ये शहर फिर से आबाद हैं."

रूड ने दान देने के लिए भी अपील की और कहा कि अब तक डेढ करोड़ ऑस्ट्रेलियन डॉलर इकट्ठा किए जा चुके हैं.

इससे पहले प्रधानमंत्री रूड ने एक करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा कर चुके हैं.

अधिकारियों का कहना है कि राज्य में इतनी भयंकर आग उन्होंने पहली बार देखी है.

जाँच अधिकारियों ने कई संभावित अपराध के स्थानों को सील कर दिया गया है, इसमें आग की वजह से बर्बाद हुआ एक छोटा शहर मेरीविले भी शामिल है.

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया में जानबूझ कर लगाई गई आग की वजह से हुई मौत के लिए 25 वर्ष तक की क़ैद हो सकती है जबकि जानबूझ कर या अनजाने में जंगल में आग लगाने के लिए 15 वर्ष तक की क़ैद हो सकती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+