अफगानिस्तान में अगवा भारतीय की हत्या

Afghanistan Map
चेन्नई/नई दिल्ली, 10 फरवरी: चार महीने पहले एक भारतीय कर्मचारी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में अगवा हो गया था। अब उसकी हत्‍या कर दी गई है। पुलिस और कर्मचारी के परिवार ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। परिजनों का कहना है कि इस वारदात को कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने अंजाम दिया।

तालिबान के आतंकवादियों ने पिछले साल 13 अक्टूबर को भारतीय नागरिक सिमोन परमनाथन उर्फ श्रीनिवासन (38 वर्ष) का अपहरण किया था। चार महीने तक अपहर्ताओं के कब्‍जे में रहने के बाद उनकी मौत हो गई।

प्रवासी भारतीय मंत्रालय ने सोमवार को इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि की। मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अगवा भारतीय नागरिक सिमोन की अपहर्ताओं के कब्जे में मौत हो गई है। श्रीनिवासन एक इतावली कंपनी के लिए अफगानिस्तान में कार्यरत थे। उनके परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है।

श्रीनिवासन की पत्नी वसंती परमानाथन ने कलाकुरिची स्थित अपने निवास पर इस समाचार की पुष्टि करते हुए बताया कि अफगानिस्तान के अधिकारियों ने उनको सूचना दी कि उनके पति की रविवार को हत्या कर दी गई।

वसंती के अनुसार उनके पति की ईसाई होने और 50,000 डॉलर की फिरौती नहीं दे पाने के कारण हत्या की गई। उन्‍होंने बताया कि परमनाथन की रिहाई के लिए भारत सरकार लगातार सौदेबाजी कर रही थी, लेकिन सरकार सफल नहीं हो सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+