मुंबई जैसे हमले रोकने के लिए पाकिस्तान आतंकवादियों पर कार्रवाई करे : विशेषज्ञ
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के दो विशेषज्ञों ने कहा है कि दुनिया में कहीं भी मुंबई जैसे हमले की पुनरावृति न हो इसके लिए पाकिस्तान को इस हमले में शामिल लोगों को हर हाल में दंडित करना चाहिए और चरमपंथियों के दुष्प्रचार पर लगाम कसना चाहिए।
विशेषज्ञों ने मुंबई हमले के बाद आतंकवाद विरोधी संयुक्त रणनीति के लिए भारत और अमेरिका के बीच बातचीत आगे बढ़ाने की भी सलाह दी।
हेरीटेज फाउंडेशन की लीसा कर्टिस और जेना बेकर मैकनील का मानना है कि अमेरिका के 9/11 हमले के समान ही भारत भी मुंबई हमले के बाद घरेलू सुरक्षा के लिए एक अधिक समन्वित और निश्चित दृष्टिकोण अपनाने का प्रयास करेगा।
भारत और अमेरिका को आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में अपने अनुभवों को साझा करने की आवश्यकता के अलावा उन्होंने आतंकवादियों को मिलने वाले समर्थन जैसे धन, प्रशिक्षण और हथियारों पर रोक लगाने पर बल दिया।
कर्टिस और बेकर ने आतंकवादियों को संदेशों के आदान-प्रदान से व नई भर्तियों को रोकने और उनके तंत्र के अन्य समर्थकों को अलग-थलग करने की आवश्यकता जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications