रिचर्ड हॉलब्रुक पाकिस्तान पहुंचे (लीड-1)
इस्लामाबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान व पाकिस्तान के लिए विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि हॉलब्रुक सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस्लामाबाद पहुंचने के बाद हॉलब्रुक ने कहा, "दोबारा पाकिस्तान आकर मैं उत्साहित हूं और विभिन्न मुद्दों पर विभिन्न पाकिस्तानी नेताओं के साथ मुलाकात करने के इस अवसर का स्वागत करता हूं।"
उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति बराक ओबामा व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के विशेष प्रतिनिधि के रूप में इस महत्वपूर्ण देश की जमीनी हकीकतों को जानने व सुनने के लिए मैं यहां आया हुआ हूं।"
हॉलब्रुक ने आगे कहा, "अमेरिका, पाकिस्तानी जनता के साथ दोस्ती व अपने वादे को ताजा करने के लिए तथा अपनी नीतियों की समीक्षा के लिए तैयार है।"
अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान हॉलब्रुक पाकिस्तानी अधिकारियों, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों तथा निजी क्षेत्र व सामाजिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और विभिन्न द्विपक्षीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications