आंध्र के मुख्यमंत्री ने सत्यम मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की
देर सोमवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी ने कहा है कि सीबीआई को इस मामले की जांच की जिम्मेवारी सौंपना उपयुक्त कदम होगा। इससे पूरे प्रकरण की जांच कर रही एजेंसियों के बीच समन्वय कायम करने में आसानी होगी और नतीजों पर जल्द पहुंचने में मदद मिलेगी।
उन्होंने पत्र में लिखा है, "सीबीआई को इस मामले की जांच में आंध्र प्रदेश पुलिस और राज्य के सीबी-सीआईडी (अपराध शाखा- आपराधिक जांच विभाग) की ओर से भरपूर सहयोग मिलेगा।"
विपक्ष का आरोप रहा है कि राज्य सरकार मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने से परहेज कर रही है। सरकार ने सत्यम प्रकरण पर विपक्ष के कड़े तेवर को देखते हुए मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। मंगलवार को इस मसले पर राज्य विधानसभा में बहस हुई। सरकार ने इस मौके पर अपना रुख स्पष्ट किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
*


Click it and Unblock the Notifications