उ.प्र. विधानसभा में सपा विधायकों का हंगामा राज्यपाल को अभिभाषण नहीं पढ़ने दिया (लीड-1)

राज्यपाल ने मंगलवार को जैसे ही अपना भाषण शुरू किया, सपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। विधायकों ने राज्यपाल पर कागज के गोले भी फेंके।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अभियंता मनोज गुप्ता हत्याकांड को लेकर सपा विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सदन में जमकर नारेबाजी की।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने राज्यपाल पर मुख्यमंत्री मायावती के प्रति नरमी बरतने का आरोप लगाया।

उल्लेखनीय है कि अभियंता मनोज गुप्ता की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक शेखर तिवारी और उनके समर्थकों ने कथित रूप से गत 24 दिसंबर को हत्या कर दी थी।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि राज्यपाल बसपा सरकार के कार्यकाल में अपराधों की बढ़ोतरी और बदतर कानून व्यवस्था की स्थित को लेकर हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं।

सपा प्रमुख ने राज्यपाल को मायावती का एजेंट बताया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के इशारे पर मायावती की मदद कर रहे हैं।

राज्यपाल के सदन में आते ही कई सपा विधायक अपनी सीटों से खड़े हो गए। विधायकों के हाथों में बैनर थे, जिन पर मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ नारे लिखे हुए थे।

हंगामें को देखते हुए राज्यपाल कुछ ही मिनट के भीतर सदन से वापस चले गए। सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विधानसभा के इसी सत्र में मायावती सरकार को अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश करना है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+