मध्य प्रदेश में तीन शहर 'पवित्र क्षेत्र' घोषित
राज्य सरकार ने कटनी जिले के मैहर, सतना के चित्रकूट और रायसेन के सलकनपुर को पवित्र क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई निर्धारित की है। इन तीनों स्थानों पर स्थिति प्राचीन मंदिरों को चिन्हित कर उनके रखरखाव, पंजीयन और संपत्ति की सुरक्षा की व्यवस्था संस्कृति विभाग द्वारा की जाएगी। मंदिरों में आने वाले श्रद्घालुओं के लिए विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की जिम्मेदारी नगरीय प्रशासन व पंचायत विभाग की होगी। इसके अलावा धार्मिक त्योहारों के अवसर पर होने वाले उत्सवों और सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा किया जाएगा।
पवित्र क्षेत्रों में अण्डा, मांस एवं मछली का विक्रय निषेध तथा पशु पक्षी के प्रति क्रूरता की रोकथाम का कार्य नगरीय प्रशासन व पशुपालन विभाग द्वारा किया जाएगा। मद्य विक्रय निषेध का कार्य वाणिज्यिक विभाग व गृह विभाग करेगा। इसके अतिरिक्त पर्यटन विकास विभाग धर्मशालाओं के लिए रियायती दर पर भूमि आवंटन की जिम्मेदारी निभाएगा। इन तीनों ही स्थानों पर पवित्र क्षेत्र विकास परिषद का गठन सामान्य प्रशासन विभाग करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications