एमनेस्टी ने श्रीलंका में हुए आत्मघाती हमले की निंदा की
संगठन ने इस आतंकी कार्रवाई को अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करार दिया है। एक महिला आत्मघाती हमलावर ने एक जांच चौकी के पास खुद को उड़ा लिया। इसमें दर्जनों सैनिक और नागरिक मारे गए, जबकि कई घायल हो गए।
संगठन ने अपने बयान में कहा है, "ऐसी बर्बर कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन है। ऐसी कार्रवाई करने वाले तत्वों को नागरिकों की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है। आतंकवादियों ने सैनिकों और नागरिकों दोनों को समान रूप से निशाना बनाकर यह साबित कर दिया है कि उन्हें बेगुनाहों की जान की कोई चिंता नहीं है।"
श्रीलंका में एमनेस्टी के विशेषज्ञ योलांदा फोस्टर ने कहा, "नागरिकों और सैनिकों के बीच कोई फर्क नहीं करना आतंकवादियों के बेहद खतरनाक इरादे की पुष्टि करता है। लिट्टे को चाहिए कि वह ऐसे हाकतों से बाज आए। इससे जनता को अशांत क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकालने की मुहिम पर बुरा असर पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications