आस्ट्रेलिया के वनों में लगी आग में मृतकों की संख्या 166 हुई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण तटीय शहर मेलबर्न के प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जैसे- जैसे राहत कार्यो में प्रगति होगी और अधिक लोगों के शव बरामद होने की आशंका है।
गत शनिवार को देश के वनों में लगी यह आग अब तक की सबसे भयंकर आग है। इससे पहले देश में 1939 और 1983 में लगी आगों में क्रमश: 71 और 75 लोगों की जान गई थी।
अब तक कम से कम 750 घर जलकर स्वाहा हो चुके हैं जबकि 3,50,000 हेक्टेयर से अधिक वनभूमि खाक हो चुकी है।
बीमा कंपनी आलियांज ने अनुमान लगाया है कि इस आग से कम से कम 32.5 करोड़ डॉलर का नुकसान हो चुका है।
आग को बुझाने की कोशिशें जारी हैं। न्यूजीलैंड ने भी 100 अग्निशमन कर्मी मदद के लिए भेजे हैं।
आस्ट्रेलिया में इस मौसम में पड़ने वाली भीषण गर्मी के कारण प्राय: वनों में आग लग जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications