ब्रिटेन के बैंकरों ने आर्थिक संकट में अपनी भूमिका के लिए माफी मांगी
यह पूछताछ ट्रेजरी सेलेक्ट कमेटी द्वारा ऐसे समय में किया गया है, जब आर्थिक मंदी में बैंकरों की भूमिका को लेकर ब्रिटेन के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
नागरिकों में गुस्सा इस बात को लेकर है कि एक तरफ मंदी के बावजूद बैंक अपने कर्मचारियों को भरपूर बोनस अदा कर रहे हैं, दूसरी ओर छोटे व्यापार के लिए भी ऋण से इंकार किया जा रहा है।
एचबीओएस के पूर्व चेयरमैन डेनिस स्टीवेंसन ने कैमरे के सामने की जा रही इस सुनवाई के दौरान कहा कि इसके लिए उन्हें स्वयं व पूर्व मुख्य कार्यकारी एंडी हार्नबाइ को गहरा दुख है।
यह सुनवाई बीबीसी द्वारा सीधे प्रसारित की गई, साथ ही यह इंटरनेट पर भी उपलब्ध है।
सुनवाई में हिस्सा लेते हुए आरबीएस के मुख्य कार्यकारी फ्रेड गुडविन ने कहा, "मैं इसके लिए माफी मांगता हूं और इसके लिए दोबारा माफी मांगने में भी मुझे खुशी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications