लिट्टे द्वारा की गई गोलीबारी में 19 नागरिकों की मौत, 75 घायल
रक्षा मंत्रालय ने इस हमले के लिए लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) को जिम्मेदार ठहराया है।
मंत्रालय की ओर से कहा गया है, "उदयरकाट्टकुअलम में मंगलवार को सुबह सैनिकों के साथ सुरक्षित स्थानों पर जा रहे आम नागरिकों पर किया गया यह कायरतापूर्ण हमला लिट्टे ने ही किया।"
मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि मरने वालों में दो बच्चे व 12 पुरुष शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 28 बच्चे, 30 महिलाएं व 17 पुरुष घायल हो गए हैं।
मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि लिट्टे की गोलीबारी के बाद भी मुल्लैतिवु जिले में सेना के कब्जे वाले उदयरकाट्टकुअलम के उत्तर पूर्वी इलाके में 1,046 तमिल नागरिक पहुंच चुके हैं।
गंभीर रूप से घायल नागरिकों को सैनिकों द्वारा तत्काल अनुराधापुरा व वावुनिया शहरों में इलाज के लिए ले जाया गया।
पिछले दो दिनों के दौरान लिट्टे द्वारा किया गया अपनी तरह का यह दूसरा हमला था। इसी तरह के एक हमले में सोमवार को 30 सैनिकों व आठ नागरिकों की मौत हो गई थी। एक आत्मघाती महिला हमलावर ने अपने आप को उस समय उड़ा दिया था, जब तमिल नागरिक युद्ध क्षेत्र से भाग रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications