पूर्वोत्तर में दिमागी बुखार से 165 लोगों की मौत
अब तक मारे गए 165 लोगों में से 140 मेघालय के हैं जबकि त्रिपुरा में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मिजोरम में अब तक 10 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।
राष्ट्रीय साध्य रोग संस्थान (एनआईसीडी) के एक अधिकारी ने बताया, "बांग्लादेश के चटगांव हिल टैक्ट्स (सीएचटी) की सीमा से लगे भारत के तीन राज्यों में दिमागी बुखार महामारी का रूप ले चुका है। तेजी से फैल रही इस बीमारी ने अब तक बच्चों और महिलाओं समेत 2000 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है।"
नई दिल्ली स्थित एनआईसीडी की दो सदस्यीय टीम मेघालय के पूर्वी खासी और गारो पहाड़ियों से सटे प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुकी है। संयुक्त निदेशक जगदीर सिंह के नेतृत्व में यह टीम स्थानीय डॉक्टरों को इस बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी देने और इलाज में मदद करने गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications