पूर्वी माल ढुलाई कॉरिडोर परियोजना का शुभारंभ
इस परियोजना के पूरा हो जाने से मालगाड़ियों का परिचालन सुगमता के साथ हो सकेगा। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि तीसरी रेल लाइन का निर्माण हो जाने से भारतीय रेल की दशा एवं दिशा में आमूल-चूल परिवर्तन होगा।
उन्होंने बताया कि पूर्वी कॉरिडोर के तहत लुधियाना से हावड़ा (हल्दिया) के बीच लगभग 1850 किलोमीटर तक तीसरी रेल लाइन बिछाई जाएगी, जो बिहार में सासाराम और गया होते हुए झारखंड के धनबाद रेल मंडल से होकर गुजरेगी। अमेरिकी तकनीक से बिछने वाली इस रेल लाइन पर एक सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मालगाड़ियां दौड़ेंगी।
इस परियोजना के शुरू हो जाने से मालगाड़ियां को यात्री ट्रेनों के लिए रोकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अधिकारी ने बताया कि तीसरी रेलवे लाइन पर केवल मालगाड़ियों का परिचालन होगा।
ज्ञात हो कि रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने मालगाड़ियों के लिए समर्पित माल ढुलाई कॉरिडोर परियोजना में लगभग 3,300 किलोमीटर के दो कॉरिडोर पूर्वी और पश्चिमी के निर्माण की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications