स्वदेशी हेलीकाप्टर ध्रुव को अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा

रक्षा सचिव (रक्षा उत्पादन) प्रदीप कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया, "निर्यात श्रेणी के एएलएच को पहली बार प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा।"

'एयरो इंडिया 2009' में एएलएच के निर्यात श्रेणी को शामिल किया जाना काफी महत्वपूर्ण है। सार्वजनिक क्षेत्र की विमान कंपनी हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल), इक्वोडोर को इस श्रेणी के पांच हेलीकाप्टर निर्यात करने वाली है।

कुमार ने कहा, "इक्वोडोर के साथ पांच ध्रुव हेलीकाप्टरों के निर्यात का सौदा तय हो चुका है। इक्वोडोर के वायु सेना प्रमुख यहां प्रदर्शनी में उपस्थित होंगे।"

कुमार ने बताया कि अफगानिस्तान व मलेशिया ने भी एचएएल द्वारा निर्मित हेलीकाप्टरों में रुचि दिखाई थी, लेकिन अभी तक उनकी ओर से निर्यात का कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

कुमार ने कहा, "लेकिन मारीशस व सूरीनाम के साथ हेलीकाप्टरों के निर्यात को लेकर बातचीत चल रही है।"

इसके अलावा विमान प्रदर्शनी के सातवें संस्करण में कई और गतिविधियां पहली बार हो रही हैं। चंद्रयान की सफलता से उत्साहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से भी इस प्रदर्शनी में पहली बार पंडाल स्थापित किया गया है।

कुमार ने कहा, "अभी तक 300 ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं तथा भारतीय उद्योगों के साथ विदेशी उद्योगों व वहां की सरकारों की ओर से 500 व्यापारिक बैठकें तय की जा चुकी हैं।"

कुमार के अनुसार चीन का एक प्रतिनिधिमंडल भी इस प्रदर्शनी में पहली बार शामिल होगा।

प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2007 के 192 के मुकाबले इस बार वर्ष 2009 में प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वालों की संख्या 592 पहुंच गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+