युद्ध से लौटे सैनिकों में आत्महत्या के मामले बढ़ने से अमेरिकी सैन्य नेतृत्व चिंतित

अमेरिकी सेना की एक रिपोर्ट के अनुसार जनवरी में कुल 24 सैनिकों ने आत्महत्या की। सेना ने जबसे आत्महत्या के आंकड़े एकत्र करने आरंभ किए हैं, उसके बाद से यह संख्या सबसे अधिक है। यह संख्या जनवरी में इराक और अफगानिस्तान में युद्ध में मारे गए सैनिकों की संख्या से अधिक है।

पुलिस अधिकारियों के बीच आत्महत्या के मामलों के विशेषज्ञ बफैलो विश्वविद्यालय के शोधकर्ता जान वाएलैंटी युद्ध से लौटे सैनिकों के बीच आत्महत्या के खतरे के बारे में एक अध्ययन की तैयारी कर रहे हैं।

वाएलैंटी इस समय कंप्यूटर आधारित एक मनोवैज्ञानिक अध्ययन का परीक्षण कर रहे हैं। इसके माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि किसी व्यक्ति के मन में आत्मघात का विचार कितनी जल्दी आता है।

वाएलैंटी ने कहा कि सैनिक आत्महत्या के विचार को आसानी से स्वीकार नहीं करते। नया परीक्षण अवचेतन स्तर की वास्तविक भावनाओं के बारे में जानकारी देगा। इंप्लीसिट एसोसिएशन टेस्टिंग (आईएटी) नामक इस परीक्षण का विकास हार्वर्ड में किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+