कंप्यूटरों की बिक्री 12 फीसदी बढ़ी लेकिन भविष्य को लेकर आशंका बरकरार
सूचना प्रौद्योगिकी जगत की संस्था 'मैनुफैक्च र्स एसोसिएशन फॉर इंफॉर्मेशन टेक्न ॉलाजी' (एमएआईटी) द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक डेस्कटॉप कंप्यूटरों की बिक्री में 12 फीसदी का इजाफा हुआ जबकि नोटबुकों की बिक्री में 13 फीसदी का इजाफा हुआ। इस अवधि में लगभग 29.10 लाख डेस्कटॉप और 7,70 लाख नोटबुकों की बिक्री हुई।
गत सितम्बर तक देश में सक्रिय इंटरनेट कनेक्शनों की संख्या 76.10 लाख थी जबकि गत वर्ष की समान अवधि में इनकी संख्या 64.30 लाख थी। वर्तमान में देश में कुल 5.4 करोड़ ऐसे लोग हैं जो इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।
एमएआईटी के कार्यकारी निदेशक विन्नी मेहता ने कहा, "बड़े और मझोले बाजारों ने पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री बढ़ाने में योगदान किया। छोटे कारोबारियों और निजी इस्तेमाल करने वालों द्वारा की गई खरीदारी अनुमान से कम रही है।"
संस्था ने यह भी कहा कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए आने वाले समय में कंप्यूटरों की बिक्री में इजाफा होने की संभावना नहीं है। वित्त वर्ष की समाप्ति पर यह आंकड़ा पिछले वर्ष के स्तर यानी 73 लाख पर ही रहने का अनुमान जताया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications