किसी भी धमकी से निपटने के लिए तैयार है देश : एंटनी (लीड-2)
एंटनी ने मंगलवार को कहा, "हमारी सेना कहीं से होने वाले किसी भी तरह के हमलों के लिए तैयार है।"
अल कायदा द्वारा इस्लामाबाद स्थित ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन (बीबीसी) कार्यालय को भेजे गए 20 मिनट के वीडियो में धमकी दी है कि यदि भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी और उस पर 'मुंबई हमलों की तर्ज पर' और हमले किए जाएंगे।
बीबीसी न्यूज के मुताबिक वीडियो मुस्तफा अबू अल-याजिद ने जारी किया था। जिसे अफगानिस्तान में अल कायदा का सैन्य कमांडर माना जाता है। उसने अरबी भाषा में मुंबई हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत पर ऐसे और हमले किए जाएंगे।
खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि वीडियो का गहन निरीक्षण किया जाएगा क्योंकि यह अरबी भाषा में है।
एक अन्य अधिकारी ने वीडियो जारी किए जाने के समय के बारे में कहा कि यह बात रोचक है कि वीडियो ऐसे समय में जारी किया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराके ओबामा ने पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वह आतंकवादियों की पनाहगाह न बने।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications