टेक्नीशियन बीमार, सीएनजी शवदाह गृह महीनों से बंद
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी एम.के.पाल ने कहा कि सीएनजी शवदाह गृहों के पायलट प्रोजेक्ट का ठेका दिल्ली स्थित एक कंपनी और गुजरात स्थित अल्फा इक्वि पमेंट्स को सौंपा गया था। अल्फा इक्वि पमेंट की ओर से परियोजना का संचालन करने वाले तकनीकी कर्मी की हाल ही में ह्रदय की शल्य क्रिया हुई है। उसकी अनुपस्थिति में काम बंद है।
उन्होंने कहा कि तकनीकी बाधाओं के चलते किसी तीसरे पक्ष को तीन शवदाह गृहों के संचालन के लिए नहीं लगाया जा सकता। यह दोनों कंपनियों के साथ हुए 10 वर्ष के समझौते का उल्लंघन होगा।
पर्यावरण प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से एमसीडी ने वर्ष 2008 में राजघाट के नजदीक बेलारोड शमशान, निजामुद्दीन के नजदीक सराय काले खां और सिविल लाइंस के पास निगम बोध घाट शमशान स्थल पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सीएनजी शवदाह गृहों की स्थापना की थी।
बेलारोड पर का सीएनजी शवदाह गृह छह महीने से और सराय काले खां का शवदाह गृह दो महीने से बंद है। महीनों तक बंद रहने के बाद निगम बोध घाट का सीएनजी शवदाह गृह पिछले हफ्ते खुला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications