अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे पाकिस्तानी सेना प्रमुख कयानी
कयानी की यह यात्रा ऐसे समय में होगी जब अमेरिकी प्रशासन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्रति अपनी नीति की समीक्षा कर रहा है।
कयानी अपने अमेरिकी समकक्ष जनरल जॉर्ज डब्ल्यू. कैसी के आमंत्रण पर 22 फरवरी को एक सप्ताह के दौरे पर अमेरिका पहुंचेंगे। पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के स्थान पर 28 नवंबर 2007 को सेना प्रमुख बनने के बाद कयानी की यह पहली अमेरिका यात्रा होगी।
समाचार पत्र डॉन ने मंगलवार को प्रकाशित समाचार में कहा, "कयानी के अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट्स गेट्स, अमेरिकी ज्वांइट चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल माइक मुलन और अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ अमेरिकी लड़ाई के अगुआ व केंद्रीय कमान के प्रमुख डेविड पेट्रॉस से मुलाकात करने की संभावना है।"
पत्र के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि कयानी कम से कम उन कुछ प्रमुख अधिकारियों से जरूर मुलाकात करेंगे जो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए भविष्य की अमेरिकी नीतियों के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications