बीबीसी ने श्रीलंका में प्रसारण सेवा रोकी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बीबीसी ने एक बयान जारी कर कहा कि श्रीलंकन ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन (एसएलबीसी) को दिए जाने वाले एफएम प्रसारणों को मंगलवार से रोक दिया गया।
यह कदम उस समय उठाया गया जब सिंहला, तमिल और अंग्रेजी भाषाओं में प्रसारित होने वाले उसके अनेक समाचारों को या तो रोक दिया गया या फिर उन्हें आंशिक रूप से प्रसारित किया गया। ऐसा ज्यादातर उन समाचारों के साथ हुआ जो सरकारी सैनिकों और तमिल विद्रोहियों के बीच चल रही लड़ाई से जुड़ी हुई थीं।
बीबीसी ने कहा कि एसएलबीसी के प्रमुख हडसन समरसिंघे ने समाचारों को सेंसर करने की बात स्वीकार की है और कहा है कि युद्ध के समय ऐसा करना उनके लिए आवश्यक था।
बीबीसी ने कहा कि सिंहला, तमिल और अंग्रेजी में शॉर्ट वेव तथा इंटरनेट पर उसका प्रसारण जारी रहेगा। श्रीलंका की व्यावसायिक प्रसारण सेवा एमबीसी पर भी उसका प्रसारण जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications