पाकः पोलिश इंजीनियर की हत्या का वीडियो जारी

इस वीडियो के कुछ अंश स्थानीय समाचार चैनल 'दुनिया न्यूज' पर रविवार को दिखाए गए। उल्लेखनीय है कि स्टांकजाक को आतंकवादियों ने पाकिस्तान के अटोक जिले से पिछले वर्ष 28 सितंबर को बंधक बना लिया था।
खबरों के मुताबिक वीडियो में इंजीनियर ने पाकिस्तान सरकार पर यह आरोप लगाया कि उसकी रिहाई के लिए सरकार ने ज़रुरी कदम नहीं उठाए।
इस वीडियो में एक आतंकवादी को स्टांकजाक से अंग्रेजी में प्रश्न पूछते दिखाया गया है। वीडियो में स्टांकजाक अपने देश की सरकार से फगानिस्तान का हवाला देते हुए कह रहे हैं कि वह मुस्लिम देशों में अपने सैनिक न तैनात करे।
चैनल ने कहा है कि वीडियो में आतंकवादियों द्वारा स्टांकजाक का सिर कलम करते दिखाया गया है हालांकि चैनल ने वीडियो के इस अंश को प्रसारित नहीं किया।
उधर, पोलैंड के विदेश मंत्री रैडेक सिकोरस्की ने भी स्टांकजाक की हत्या की पुष्टि कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications