बेलआउ के बाद घटी लेबर पार्टी की लोकप्रियता

gordon brown
लंदन, 9 फरवरीः ब्रिटेन की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की लोकप्रियता पिछले अक्तूबर से ले कर अब तक के न्यूनतम स्तर पर चली गई है। संडे टेलीग्राफ के लिए आईसीएम की ओर से पिछले माह किए गए जनमत सर्वेक्षण में लेबर की लोकप्रियता उसकी धूर विरोधी टोरी पार्टी से 12 अंक नीचे रही।

लेबर की लोकप्रियता 28 प्रतिशत थी जबकि टोरी की 40 प्रतिशत। लिबरल डेमोक्रेट अपने समर्थन आधार में इजाफा करने में कामयाब रही। उसकी लोकप्रियता 16 के मुकाबले 22 प्रतिशत पर पहुंच गई।

सर्वेक्षण के अनुसार लोग आर्थिक संकट से निबटने में चांसलर अलिस्टेयर डार्लिंग के तौर तरीकों को ले कर चिंतित थे। आधे से ज्यादा लोग का कहना था कि उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।

सर्वेक्षण के ये नतीजे इन मायनों में महत्वपूर्ण है कि ब्रिटेन में अगले साल के मई माह तक चुनाव होने वाले हैं। इस सर्वेक्षण में ब्रिटेन में यूरोपीय संघ के देशों से श्रमिकों के नियोजन पर भी चर्चा की गई।

सर्वेक्षण में पाया गया कि इस मुद्दे पर लोगों में करीब करीब 50..50 प्रतिशत का विभाजन था कि ब्रिटेन में यूरोपीय संघ के देशों के श्रमिकों के नियोजन पर और रोक लगाई जाए या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+