आस्ट्रेलिया में आग से 108 लोगों की मौत
सिडनी, 9 फरवरी: दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग विकराल रुप धारण करती जा रही है, अबतक आग में मरनेवालों की संख्या 108 पहुंच गई है।
ऑस्ट्रेलिया के इतिहास की ये सबसे गंभीर आग बताई जा रही है। हज़ारों दमकल कर्मचारी सेना की मदद से इस आग से जूझ रहे हैं।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में 1939 और 1983 में लगी आग में क्रमश: 71 और 75 लोगों की जान जा चुकी है।
आग से अब तक 750 से अधिक घर जलकर राख हो चुके हैं जबकि 2,00,000 हेक्टेयर से अधिक का वनक्षेत्र पूरी तरह जल चुका है। अकेले किंगलेक क्षेत्र के 55 निवासियों की मौत हो चुकी है।
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रुड ने अग्निशमन दल के कर्मचारियों की सहायता के लिए सेना बुला ली है। अभी भी 26 स्थानों पर आग लगी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications