मुंबई हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला

सोमवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बेड़े में शामिल एक हेलिकॉप्टर उसी समय रनवे पर उतरा जब दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया का एक विमान उड़ान भरने वाला था.
हवाई जहाज़ के पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हवाई जहाज़ को रोक लिया और हादसा टल गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल (एटीसी) की ग़लतियों की वजह से ऐसा हुआ.
जाँच के आदेश
नागरिक उड्डयन महानिदेशक ने इस मामले की जाँच के आदेश दिए हैं.
कहा जा रहा है कि एटीसी ने हेलिकॉप्टर को उतरने की अनुमति दे दी, साथ ही उसने एयर इंडिया के विमान को भी उड़ाने भरने के लिए हरी झंडी दे दी थी.
नौ बजे के क़रीब वायु सेना का एक हेलिकॉप्टर उसी रनवे पर उतरा जिस पर से एयर इंडिया का आईसी 866 विमान दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था. विमान में 150 यात्री सवार थे मुंबई हवाई अड्डे के एक अधिकारी
| |
एयर इंडिया आईसी 866 के पायलट एसएस कोहली ने पत्रकारों से बातचीत में इस पर आश्चर्य जताया कि जब एटीसी ने उन्हें उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई थी तो हेलिकॉप्टर बीच में कैसा उतरा.
उन्होंने बताया, "अनुमति के बिना ही हेलिकॉप्टर रनवे पर उतर गया. मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कह सकता."
मुंबई हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया, "नौ बजे के क़रीब वायु सेना का एक हेलिकॉप्टर उसी रनवे पर उतरा जहाँ से एयर इंडिया का आईसी 866 विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था. विमान में 150 यात्री सवार थे. विमान के पायलट ने अंतिम समय में हवाई जहाज़ को उड़ान भरने से रोका."
मुंबई में नौ सेना के ठिकाने से तीन हेलिकॉप्टरों का बेड़ा राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों को लेकर मुंबई हवाई हड्डे के लिए उड़ान भरा था.
राष्ट्रपति को भारतीय नौ सेना के एक विशेष विमान से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गोंडिया जाना था. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल उस हेलिकॉप्टर में सवार नहीं थीं, जो रनवे पर उतरा था.


Click it and Unblock the Notifications