मुंबई जाँच रिपोर्ट पर अहम बैठक

मुंबई जाँच रिपोर्ट पर अहम बैठक

भारत ने मुंबई हमलों से संबंधित जानकारी पाकिस्तान को दी थी और इसी आधार पर पाकिस्तान ने ये जाँच कराई है. कैबिनेट कमेटी से पहले जाँच रिपोर्ट क़ानून मंत्रालय के पास मंज़ूरी के लिए भेजी गई थी.

क़ानून मंत्रालय ने अब यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय के पास भेज दी है.

राजधानी इस्लामाबाद में कैबिनेट की रक्षा समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख अहमद शुजा पाशा और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी हिस्सा ले रहे हैं.

बैठक

इनके अलावा रक्षा मंत्री चौधरी अहम मुख़्तार के साथ-साथ विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के कई आला अधिकारी भी बैठक में मौजूद हैं.

मुंबई हमलों में क़रीब 170 लोग मारे गए थे

पिछले सप्ताह ही प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गीलानी ने कहा था कि जाँच पूरी हो गई है और इसकी रिपोर्ट सोमवार या मंगलवार तक आ जाएगी.

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया था कि पाकिस्तान रिपोर्ट में कुछ भी नहीं छिपाएगा और पूरी दुनिया को भरोसे में लिया जाएगा.

पिछले साल 26 नवंबर को मुंबई में हुए हमलों के क़रीब डेढ़ महीने बाद भारत ने पाकिस्तान को हमले के सिलसिले में कुछ जानकारी सौंपी थी.

भारत का दावा है कि ये अहम सबूत हैं. हालाँकि पाकिस्तान इसे सिर्फ़ जानकारी कहता है. मुंबई हमलों में क़रीब 170 लोग मारे गए थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+